पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रातंगा में हुआ जागरण व सम्मान समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

रातंगा में हुआ जागरण व सम्मान समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोल| निकटवर्ती रातंगा गांव में भाकरों के कुलदेवता श्री बलवंत दादोजी महाराज के मंदिर में सोमवार रात्रि को दादोजी महाराज का जागरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जायल विधायक डाॅ.मंजू बाघमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से धार्मिक-आस्था आदि को बढावा मिलता है। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। जागरण में गायक कलाकार गजेंद्र अजमेरा व जोधपुर के नरेन्द्र भाकर द्वारा गुरु महिमा, दादोजी की महिमा, बालाजी महाराज सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। सुनिल प्रजापत व नूतन गहलोत ने भी नृत्य प्रस्तुति दी।

फतेहपुर के पूर्व विधायक दिलखुश राय चौधरी, मौलासर प्रधान जालाराम भाकर, सरपंच संघ अध्यक्ष राजकुमार भाकर, मुकेश भाकर, मूंडवा उपप्रधान प्रतापराम भाकर, भू-जल वैज्ञानिक पीआर भाकर, पीसीसी सदस्य तेजाराम धेड़ू, बैंक एमडी पीपी सिंह, इंजीनियर देवीलाल, लक्ष्मणसिंह, प्रो.शंकरलाल जाखड़, गेलवास सरपंच सतपाल भाकर, रूपाथल सरपंच जयकिशन भाकर आदि उपस्थित थे। देर रात तक चले आयोजन में ग्रामीणों की भी भीड़ रही।

खबरें और भी हैं...