पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंवर में श्रीरामकथा महोत्सव 21 मई से, मंत्री सीआर चौधरी आएंगे

खंवर में श्रीरामकथा महोत्सव 21 मई से, मंत्री सीआर चौधरी आएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोल | निकटवर्ती खंवर गांव में बाबा रामदेव पंचतीर्थ गौशाला में नौ दिवसीय श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 21 मई से होगा। गौशाला अध्यक्ष देवकरण झींजा ने बताया कि गौ सेवार्थ कथा के दौरान कथा वाचक पंडित फारूक रामायणी कथा वाचन करेंगे। त्यागी संत हेतमराम महाराज का भी सान्निध्य रहेगा। भजन गायिका साध्वी अनिता भजन प्रस्तुत करेंगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी, विशिष्ट अतिथि जायल विधायक डाॅ.मंजू बाघमार, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल, जिला प्रमुख सुनीता चौधरी, प्रधान राजेन्द्र फिड़ौदा, प्रधान ओमप्रकाश सैन, सवाईसिंह चौधरी, राजेश सांगवा, कुचेरा चेयरमैन तेजपाल मिर्धा, खीयांराम बागडिय़ा पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...