पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजनों को खाने में नींद की गोली खिला 12वीं कक्षा की छात्रा लापता

परिजनों को खाने में नींद की गोली खिला 12वीं कक्षा की छात्रा लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसील के गांव ढेहरी में एक परिवार के 4 सदस्यों को खाने में नींद की गोली खिलाकर युवती घर से चली गई। सुबह 11 बजे तक भी परिवार के सदस्यों के नहीं जागने पर पड़ोसियों ने देखा तो वह बेहोशी की हालत में थे। जिस पर लोग परिवार के सदस्यों को जायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागौर के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव ढेहरी की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने पिता, मां व दो भाइयों को रात्रि में खाने में नींद की नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी थी। जिससे वो सभी बेहोश हो गए और छात्रा घर से गायब हो गई।

घटना के बाद मौके पर वृत्ताधिकारी दिनेशसिंह रोहड़िया, बड़ीखाटू थानाधिकारी राजपालसिंह मौके पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना के बाद में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। साथ ही परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...