जायल | तहसील के ग्राम खिंयाला में माताजी के मंदिर में लगी दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर रुपए निकालकर ले गए। जायल थानाधिकारी अशोक बिसु ने बताया कि ग्राम खिंयाला में आम गुवाड़ में बने माताजी के मंदिर में लगी दानपेटी का रविवार रात में अज्ञात चोरों ने उसका ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 5 हजार रुपए चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर जायल थाने के एएसआई रामस्वरूप बिश्रोई ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार चोरों ने मंदिर में लगे इन्वर्टर व छत्र को छूआ तक नहीं। खिंयाला सरपंच प्रतिनिधि मनीराम बिडियासर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।