डोली भूमि हक के लिए करेंगे जयपुर कूच
जायल तहसील के वैष्णव एवं सर्व पुजारी समाज की बैठक वरिष्ठ बंधु सालगराम स्वामी गोराऊ के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 7 मई को डोली भूमि के हक को लेकर जयपुर कूच के लिए रणनीति बनाई गई। नागौर सेवा संघ के पदाधिकारी दीनदयाल वैष्णव छोटी खाटू ने बताया कि सभी पुजारियों ने एक आवाज में जायल तहसील से अलग-अलग जगहों से बसों से आने का विश्वास दिलाया और भामाशाह कालूदास छापड़ा को बसों को लेकर प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर जायल संरक्षक भाऊदास वैष्णव, भंवरदास, तहसील अध्यक्ष मूलचंद वैष्णव, छाजोली आदि मौजूद थे।