गौहितार्थ दान करने वाले भामाशाहों का किया सम्मान
जायल| गांव ऊंचाईड़ा में गौहितार्थ आयोजित की गई भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हुआ। कथावाचक संत अशोक दाधीच ने कथा के समापन पर गौकरण की कथा सुनाई। इस मौके पर गौशाला के दानदाताओं का अभिनंदन किया गया। कथावाचक संत अशोक दाधीच कहा कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान को न्याय के लिए अवतरित होना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने गौकरण, रुकमणि हरण जैसे कई प्रसंगों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गौशाला हितार्थ सहयोग करने वाले भामाशाहों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने भी शिरकत की।