जायल| जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ कार्यालय में वृत के थानाधिकारियों की बैठक ली तथा लोगों के अभाव-अभियोग सुने। थाने में चले गुमशुदगी प्रकरण के संबंध में पीड़ित के परिजनों के साथ चर्चा की। साथ ही राजोद में हुई हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी ली। थाना क्षेत्र में लंबित फौजदारी बकाया प्रकरणों के बारे में चर्चा की गई इस मौके पर वृत्ताधिकारी दिनेशसिंह व क्षेत्र के थानाधिकारी मौजूद थे।