सड़क जाम करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
जयनगर | जयनगर पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में सोमवार को एक नामजद आरोपी बरही थाना क्षेत्र के बेरीसाल निवासी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि बरही थाना क्षेत्र के बेरीसाल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाकपा माले ने 7 अप्रैल थाना घेराव किया गया था।