आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत
कोडरमा ताप विद्युत केंद्र मे सीआईएसएफ अग्नि शाखा की ओर से चल रहे राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार को सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में प्रबंधन के उप मुख्य अभियंता आरके साहू, सेफ्टी ऑफिसर आरके सिन्हा इंजीनियर दिनेश यादव सहित संबंधित एरिया अधिकारियों की मौजूदगी में प्लांट के एचएफओ एवं एलडीओ टैंक एरिया में मॉक फायर ड्रिल कराया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार ने अग्नि शाखा के जवानों को फ्यूल ऑयल टैंक एरिया में आग लगने पर बचाव के बारे में अभ्यास कराया गया। मौके पर सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार ने अग्नि शाखा के जवानों को आग के बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एचएफओ तथा एलडीओ पानी से हल्का होने के कारण फायर की स्थिति काफी भयानक हो जाता है , इसमें लगातार भारी मात्रा में फोम चलाने की आवश्यकता होता है। उन्होंने कहा कि आग के एक चिंगारी पूरे देश की संपत्ति को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने कहा कि आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार सहित कई अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को भी आग से बचाव की जानकारी दी तथा ड्राइंग प्रतियोगिता भी कराया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, राकेश रंजन, मनोज कुमार, एसआईएफ संजय कुमार, रमेश कुमार, टीएन देवरिया, राहुल कुमार, चिंतु वोरा, एचसीएफ सीबी यादव, विजय कुमार सहित सीआईएसएफ के कई बल सदस्य मौजूद थे।