पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्धा, विधवा पेंशन और राशन कार्ड के लिए भाकपा ने दिया धरना

वृद्धा, विधवा पेंशन और राशन कार्ड के लिए भाकपा ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वृद्धा व विधवा पेंशन सहित विभिन्न जन सवालों को लेकर शुक्रवार को भाकपा अंचल कमेटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंदवारा जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि मोदी के अच्छे दिन में जयनगर प्रखंड में सैकड़ों विधवा को राशन कार्ड नहीं ं है, सैकड़ों वृद्धों को पेंशन नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला में मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। कांग्रेस के बुरे दिन में केरोसिन तेल 15 रुपये प्रति लीटर मिलता था, परंतु मोदी के अच्छे दिन में केरोसिन 45 रुपये प्रति लीटर मिलता है। उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों को नहीं पूंजीपतियों की सरकार है। धरना को अंचल मंत्री प्रकाश रजक, उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, महेश प्रसाद सिंह, इंद्रदेव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की 28 दिसंबर 2017 को जिला में शिविर लगाया गया था। इसमें दस हजार वृद्धा एवं विधवा पेंशन का आवेदन जाम किया गया था जिसमें कोटा मात्र एक हजार था और बाकी सभी आवेदन धूल फांक रहा है। धरना के उपरांत बीडीओ अमित कुमार व अंचल अधिकारी बालेश्वर राम को सात सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर चौधरी ने किया। मौके पर कैलाश पासवान, काली सिंह, कामेश्वर पंडित, कामेश्वर राणा, ब्रह्मदेव राणा, रामकुमार यादव, गांगो नायक, त्रिवेणी दास, बुलाकी यादव, नारायण मोदी ,महेश राणा ,मनोज पंडित, बद्री पंडित ,नीतीश कुमार यादव, विजय यादव, होरिल पंडित, सुरेश पंडित, केसर यादव, दिलीप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...