मुखिया ने बच्चों के बीच किया ग्रेड कार्ड का वितरण
जयनगर | उर्दू प्राथमिक विद्यालय कटहाडीह में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर सीसीई के तहत आयोजित वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं के बीच मुखिया शहजाद आलम ने ग्रेड कार्ड का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाम सरवर, शिक्षक कमरुद्दीन खान आदि मौजूद थे।