पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयनगर : नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ माले का लाठी मार्च

जयनगर : नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ माले का लाठी मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में हत्यारों को संरक्षण देने व माले नेताओं पर झूठा मुकदमा करने के खिलाफ बुधवार को भाकपा माले प्रखंड कमिटी की ओर से लाठी मार्च सह चेतावनी सभा का आयोजन किया गया। लाठी मार्च पेठियाबागी चौक से निकाली गई, जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर थाना पहुंचकर समाप्त हुई। मार्च का नेतृत्व जिला कमेटी सदस्य इब्राहिम अंसारी, मुन्ना यादव, सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव कर रहे थे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं पर किए गए झूठा मुकदमा वापस लो, थाना प्रभारी की मनमानी नहीं चलेगी, आशा कुमारी के हत्यारों को सरंक्षण देना बंद करो जैसे नारे लगाए जा रहे थे। मौके पर इब्राहिम अंसारी ने कहा कि आशा कुमारी के हत्यारों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा । उन्होंने थाना प्रभारी को अविलंब हटाने की मांग की। वहीं मुन्ना यादव ने कहा भाजपा सरकार में बेटियों व बहुओं के साथ बलात्कार व हत्या की घटनाएं लगातार हो रही है। उन्होंने कहा कि माले हमेशा इंसाफ की लड़ाई लड़ते आ रहे है। मौके पर राजेंद्र मेहता, संदीप कुमार, तुलसी राणा, अशोक यादव ,बहादुर यादव, अनवर हुसैन ,प्रमिला देवी ,संगीता देवी ,ललिता देवी ,इंद्रदेव यादव, सद्दाम खान सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...