पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयनगर : गोवंश की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

जयनगर : गोवंश की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर पुलिस ने शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिमी पंचायत के सांथ में बछड़ा काटने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सांथ निवासी अब्दुल मिया पिता हाशिम मियां साबिर मियां, तस्लीम मियां पिता स्व सलीम मियां नाम शामिल है। छापामारी के दौरान अब्दुल मियां के घर से काटे गए बछड़े के पैर सहित काटनेवाला कई औजार भी बरामद किया है। घटना के बाद के एक समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी करने तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है। इधर थाना प्रभारी एलबी प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर दल के बल के साथ अब्दुल मियां के घर में छापामारी की गई। इस घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तारी के लिए जुटे हुए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...