अग्निशमन सेवा दिवस पर लोगों को शपथ दिलाई
बांझेडीह कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में सीआईएसएफ ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीवीसी केटीपीएस के परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा, सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार, उप मुख्य अभियंता देवाशीष चक्रवर्ती मौजूद थे। केटीपीएस परियोजना प्रमुख द्वारा अग्निशमन सेवा दिवस पर लोगों को शपथ दिलाई गई। मौके पर डीवीसी के परियोजना प्रमुख मिश्रा ने कहा कि अग्निशमन दस्ता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का अभिन्न अंग है तथा अद्वितीय बल के रुप में भारत सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न समूहों में अग्निसुरक्षा प्रदान करता है। सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार ने कहा कि पिछले एक नवंबर 2012 से केटीपीएस में सीआईएसएफ के अग्निशमन दस्ता अपनी सेवा दे रही है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दस्ता के बारे में गांव -गांव जाकर जानकारी दी जाएगी ताकि आग लगने पर स-समय इसपर नियंत्रण किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख मिश्रा ने फायर सर्विस विक किताब का विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर(अग्नि) मनोज कुमार ने किया। मौके पर केटीपीएस के पी रामदास, उप मुख्य अभियंता आरके साहू, मो. इस्लाम, इंस्पेक्टर राकेश रंजन, धर्मेंद्र सिंह, रमेश कुमार, संजय कुमार, सीबी यादव, एनएम मंडल, राहुल घागड़े, शेर सिंह, एस श्रीवास्तव, विजय कुमार सहित सीआईएसएफ के दर्जनों जवान मौजूद थे।
सीआईएसएफ की ओर से राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन
लोगों को शपथ दिलाते परियोजना प्रमुख ।