जयनगर : अंबेडकर जयंती पर गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस
जयनगर | प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं समाज ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ जयनगर की ओर से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे सहित विभिन्न नारे लगाते हुई पेठियाबागी, जयनगर सहित विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण किया। वही पेठियाबागी में लाखों की लागत से बनने वाले धर्मशाला का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में महासंघ के संरक्षक मथुरा राम, तेजनी देवी तथा मुखिया अजमेरी खातून ने विधिवत पूजा अर्चना कर धर्मशाला का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महा संघ के प्रखंड अध्यक्ष जनक देवराम व संचालन कैलाश प्रसाद रजक ने किया। इस मौके पर दशरथ राम, महेंद्र राम राम प्रसाद धोबी,परमेश्वर राम, धनेश्वर राम, राजन भारती, म संतोष राम अजय कुमग सहित जो लोग मौजूद थे। इसके अलावा आदर्श शिशु निकेतन हिरोडीह, आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा, आइडियल प्रोग्रेसिव स्कूल पावर हाउस, सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावरहाउस डंडाडीह, आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी, शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा पंचायत भवन चेहाल में भी अंबेडकर की जयंती मनाई गई।