17 को न्याय पदयात्रा में गिरिडीह के भी पारा शिक्षक होंगे शामिल
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला संचालन समिति की बैठक शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में हुई। बैठक में 17 अप्रैल को कोडरमा समाहरणालय के समक्ष आयोजित न्याय पदयात्रा कार्यक्रम में अधिक से अधिक पारा शिक्षकों भाग लेने का निर्णय लिया गया। मोर्चा के आंदोलन को जयनगर प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश राम ने समर्थन किया। मौके पर पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेता वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि पारा शिक्षकों के मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है । एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर पारा शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रहे है। उन्होंने कहा कि न्याय पदयात्रा में गिरिडीह जिले के देवरी, तीसरी, राजधनवार, जमुआ एवं बिरनी प्रखंड के सैकड़ों पारा शिक्षक भाग लेंगे पद यात्रा के दौरान सभी पारा शिक्षकों के हाथों में तिरंगा झंडा रहेगा। बैठक को विजय कुमार पांडेय, श्याम सुंदर यादव, दामोदर यादव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता सलीम अंसारी व संचालन वशिष्ठ पांडेय ने किया। इस मौके पर सुरेश यादव, रामू यादव, कैलाश राम, वीरेंद्र दास, वीरेंद्र साव, सीताराम पासवान, सुनील यादव ,मनोज यादव, सुखदेव राणा, प्रयाग ठाकुर ,रामस्वरूप यादव, रामचंद्र यादव ,रामकृष्ण यादव, चंद्रदेव साव सहित कई लोग मौजूद थे।