पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिप अध्यक्ष ने किया अंबेडकर भवन का उद्घाटन

जिप अध्यक्ष ने किया अंबेडकर भवन का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष के तहत जयनगर पश्चिमी पंचायत के सांथ में नवनिर्मित अंबेडकर भवन का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य पवन सिंह, प्रमुख जयप्रकाश राम ने संयुक्त रूप से किया ।

उक्त भवन जिला परिषद के तहत लगभग 10 लाख की प्राक्कलित राशि से निर्माण कराया गया है । उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि अंबेडकर भवन निर्माण से क्षेत्र के लोगों को किसी भी कार्यक्रम में प्रयोग का काम होगा। लोग बरसात के दिनों में इस भवन में शादी के अलावा अन्य कार्यक्रम भी कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह में जिप सदस्य पवन सिंह, प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया अशोक यादव आदि ने भी संबोधित किया और कहा कि भारत र| डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है । वे देश के निर्माता थे जिसके संविधान के तहत हम देशवासी चल रहे हैं । क्षेत्र का विकास करना पहली प्राथमिकता है ।इस मौके पर निसार खान, रामप्रसाद धोबी, रामेश्वर राम भुनेश्वर राम, परमेश्वर राम, महेंद्र राम सोनू कुमार, शंभू भारती, संजय भारती सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...