पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिंगारी भी कहीं दिखाई दे तो उसे बुझाएं

चिंगारी भी कहीं दिखाई दे तो उसे बुझाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में सीआईएसएफ अग्नि शाखा की ओर से चल रहे राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को प्लांट के अग्निशमन केंद्र पर सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में सीआईएसएफ बल सदस्यों को बीए सेट ड्रिल, हाउस ड्रिल, लोडेड ड्रिल कंपटीशन कराया गया।

इस दौरान सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसएचएफ संजय कुमार, रमेश कुमार ने सीएचपी, जीटी फ्लोर, गुड हाउस, कीपिंग का निरीक्षण किया। मौके पर सहायक कमांडेंट कमलेश ने कहा कि प्लांट में ऊंचे दर्जे का मेंटेनेंस होना चाहिए। इससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आग के प्रति सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक चिंगारी भी संपत्ति को नष्ट कर सकती है, इसलिए लोगों को कहीं भी आग की चिनगारी नजर आए तो उसे बुझाने का प्रयास करें। मौके पर एचसीएफ आर एस सिंहा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, राकेश रंजन, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीबी यादव, विजय कुमार, राहुल कुमार, चिंटू गौड़ा सहित सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे।

कार्यक्रम में शामिल जवान ।

खबरें और भी हैं...