पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग लगने पर घबराए नहीं, मदद के लिए लोगों को बुलाएं

आग लगने पर घबराए नहीं, मदद के लिए लोगों को बुलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में सीआईएसएफ अग्नि शाखा की ओर से चल रहे राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के चौथे दिन मंगलवार को सीआईएसएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित जवानों व अधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, बांझेडीह शाखा में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को आग से घटने वाली घटनाओं व आग पर काबू पाने के अभ्यास करा कर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ आग पर काबू पाने में विभिन्न उपकरणों का प्रयोग कर दिखाया।

मौके पर सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार ने कहा कि आग और धुआं देखकर लोग घबराएं नहीं बल्कि उपलब्ध साधन व शोर मचाकर लोगों को भी आग लगने की जानकारी दें ,ताकि समय पर आग पर काबू पा सके। कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में कोडरमा ताप विद्युत केंद्र के यूनिट प्रथम एवं द्वितीय में केवल गैलरी बॉयलर तथा गुड हाउसकीपिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को बताते हुए कहा कि एरिया में उच्च दर्जे की मेंटेनेंस होना चाहिए किसी भी तरह की आग की स्थिति में प्लांट में तैनात अग्निशामक का प्रयोग करे। मौके पर एचसीएफ आरएस सिन्हा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, रमेश कुमार, राकेश रंजन, बीएमएस कुमार, सीबी यादव, विजय कुमार, राहुल कुमार, सामां सहित सीआईएसएफ के कई बल सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...