पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेमिका से मिलने आए युवक की परिजनों ने की धुनाई, पुलिस की पहल से थाने में हुई शादी

प्रेमिका से मिलने आए युवक की परिजनों ने की धुनाई, पुलिस की पहल से थाने में हुई शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमिका से मिलने पहुंचें प्रेमी की परिजनों द्वारा धुनाई करने और पुलिस के हवाले किए जाने के बाद मंगलवार को थाना परिसर में ही प्रेमी युगल की शादी कराई गई। थाना प्रभारी एलबी प्रसाद, मुखिया अर्चना कुमारी सहित लड़का व लड़की के परिजन शादी में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि बिहार के जमुई जिला के ग्राम विशुनपुर के रहने वाला जितेश कुमार का 6 माह पूर्व मोबाइल पर लगे रॉन्ग नंबर से बातचीत के दौरान दोनों में प्यार हो गया। प्रेमिका गझंडी की रहने वाली रानी कुमारी से मिलने के लिए कोडरमा पहुंचा। जहां दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी में जीने का कसम खाई। बाद में जितेश ने रानी कुमारी को घर से कोडरमा आने जाने के लिए मोटरसाइकिल भी खरीद दिया। कुछ दिन बाद रानी कुमारी जब अपने मामा के घर जयनगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पहुंची तो जितेश रविवार को उससे मिलने के लिए प्रेमिका के मामा घर पहुंच गया। इसी दौरान रानी कुमारी के मामा घर के परिजनों ने जितेंद्र को पकड़कर जमकर धुनाई करते हुए जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में थाना प्रभारी एलबी प्रसाद ने सभी मामले की छानबीन करते हुए मंगलवार को दोनों के अभिभावकों व ग्रामीणों की उपस्थिति में थाना परिसर में ही प्रेमी युगल की शादी करा दी। जितेश कुमार ने बताया कि पटना में रहकर वह कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 6 माह पूर्व अपने मोबाइल से रॉन्ग नंबर लगने से रानी कुमारी से बातचीत होने लगी। बाद में दोनों एक ही सामुदायिक होने पर एक दूसरे से बहुत प्यार हो गया और मिलने लगे थे।

खबरें और भी हैं...