आदर्श शिशु निकेतन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
जयनगर | आदर्श शिशु निकेतन हिरोडीह में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पंचम व छठा के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सुलभ शौचालय, सौर ऊर्जा, गोबर गैस, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज सहित कई मॉडलों को प्रस्तुत किया गया। मौके पर निदेशक डॉ. बीएनपी वर्णवाल ने छात्र-छात्राओं लगाए गए मॉडल का निरीक्षण किया। सफल छात्र छात्राओं को निदेशक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्राचार्य साकेत केशव, रामविलास सिंह, सविता कुमारी वर्णवाल, कृति कुमारी, दिनेश कुमार सिन्हा, सुमन सौरव, सोनू कुमार यादव, प्रिंस कुमार, अंशु कुमार, सुमित राज, राजेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।