पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मवेशी चोरी की घटना से किसान चिंतित

मवेशी चोरी की घटना से किसान चिंतित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से विगत एक माह से लगातार मवेशी चोरी की घटना से किसान काफी चिंतित हैं। जानकारी अनुसार चलकुशा थाना क्षेत्र के भिखनाडीह के लगभग 6 किसानों के 10 मवेशियों की चोरी हो चुकी है। इस संबंध में भीखनाडीह निवासी रूपन महतो, शंभू यादव, गोविंद सिंह, दशरथ राणा, भोला राणा, परमेश्वर सिंह ने चलकुशा थाना में आवेदन देकर गुहार लगाया है। आवेदन में कहां है कि 24 अप्रैल को जयनगर थाना क्षेत्र से खरपोका बराकर घाट के आस पास से शंभू सिंह का दो मवेशी तथा 25 अप्रैल को रूपन महतो के 2 मवेशी तथा गोविंद सिंह का दो मवेशी, 30 अप्रैल को परमेश्वर सिंह एक मवेशी तथा 14 मई को भोला राणा के दो मवेशी तथा दशरथ राणा का एक मवेशी जयनगर थाना क्षेत्र के घुरमुंडा बराकर घाट के समीप से चोरी हो गया है। किसानों ने यह भी बताया कि कि कई माह से खरपोका एवं घुरमुंडा के आसपास में अज्ञात व्यक्ति घूमते रहते है।

खबरें और भी हैं...