पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिपस ने किया विद्यालय का निरीक्षण, गायब मिली एचएम

जिपस ने किया विद्यालय का निरीक्षण, गायब मिली एचएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद सदस्य मुनिया देवी व मुखिया देवकी देवी ने शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी हमेशा बिना छुट्टी के गायब मिली। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा बताया गया कि प्रधानाध्यापिका गीता देवी क्लास में कभी नहीं आती है। वहीं छात्र-छात्राओं ने बताया कि अध्यापिका बिना छुट्टी के ही विद्यालय से गायब रहती है। निरीक्षण के दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद राय द्वारा बताया गया कि वर्ष 2016- 17 में प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी द्वारा 19500 की निकासी कर ली गई है, परंतु उक्त राशि किसी भी कार्य में खर्च नहीं किया गया है। जिप सदस्य मुनिया देवी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के मनमानी के कारण वर्ष 2017-18 की राशि बैंक में पड़ी है। उक्त राशि की निकासी नहीं होने के कारण विद्यालय के विकास सहित अन्य कार्यों में काफी बाधित हो रहा है। मौके पर राम स्वरूप यादव, भोला यादव, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, सीएमसी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र राय, महेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...