पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग शिविर में स्वच्छता रखने की दिलाई शपथ

योग शिविर में स्वच्छता रखने की दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के ओर से शुक्रवार को शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन योग शिक्षक सुनील कुमार, विद्यालय निदेशक वासुदेव यादव व प्राचार्य विजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यालय निदेशक बासुदेव यादव ने कहा कि मनुष्य को निरोग बनने के लिए योग अपनाने की जरूरत है। आज हमारे देश में योग अपनाकर निरोग बन रहे हैं। वहीं योग शिक्षक सुनील कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के योग का प्रशिक्षण कराते हुए कहा कि योग संपूर्ण विश्व में अध्ययन का एक अध्याय बन गया है जिसे करके शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से मुफ्त रख सकता है। योग प्रशिक्षण शिविर में लोगों को स्वस्थ बनने के लिए योग करने तथा स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाया। इस मौके पर सिकंदर सिंह, सचिन यादव, सुजीत कुमार, रंजीत राम, सूरज सिंह, आजाद अंसारी, बंटी सिंह, गायत्री, पूजा, शिल्पी, रिंकी, खुशबू, दीपिका सहित कई शिक्षक व छात्र छात्राओं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...