डीवीसी कोडरमा ताप विद्युत केंद्र नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मध्य विद्यालय कंद्रपडीह में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएसआर वरीय प्रबंधक हरिशचंद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डाॅ. आनंद प्रकाश, डॉ. संजीव कुमार राय ने किया। वहीं शिविर को संबोधित करते हुए वरीय प्रबंधक हरीशचंद्र सिंह ने कहा कि आज के जीवन में मनुष्य का स्वस्थ रहना सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि डीवीसी नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत विस्थापितों गांव में कई कार्यक्रम चलाकर लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैगम के तहत विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों को स्वास्थ बनाने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को डॉ. आनंद प्रकाश ने विद्यालय बच्चों व शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए आसपास में स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने कहा कि डीवीसी विस्थापित गांव में हमेशा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा दी जा रही है, ताकि हमारे विस्थापित क्षेत्र के लोग स्वस्थ रह कर संपूर्ण विकास करे। शिविर में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आनंद, डॉ. संजीव कुमार राय, डॉ. सफलता मिंज द्वारा 230 बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई। मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, सतीश प्रसाद रजक, रीतलाल साव, इंद्रदेव साव, घनश्याम शर्मा, दिगंबर प्रसाद, मो. कलीम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।