जयनगर | ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक बालिका का छह अलग-अलग ग्रुप बनाया गया था। जहां बालिका वर्ग ए ग्रुप ने 20 अंक प्राप्त कर विजय हासिल किया। मौके पर प्राचार्य दिलीप कुमार राम व निदेशक रामफल चौधरी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर औरंगजेब खान, रितेश कुमार, योगेश कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कुंती कुमारी, दिव्या कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।