पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रमुख ने किया 46 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण

प्रमुख ने किया 46 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयनगर | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रविवार को पथिक समिधा ग्रामीण वितरण गैस की ओर से रूपायडीह पंचायत भवन में नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया देवकी देवी व जिला परिषद सदस्य मुनिया देवी ने 46 लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र भाई मोदी ने लाभुकों को गैस जलाने व सेफ्टी रख रखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर केदार यादव, भोला यादव, धनेश्वर राणा सहित कई लोग मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...