मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में बीएलओ व पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीपीएस सत्यजीत हिमावान ने किया। कार्यक्रम में 23 मई से 22 जून तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाता व मृत एवं फर्जी का स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित सूची तैयार करने पर विशेष जानकारी देते हुए प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सत्यजीत हिमवान ने कहा कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों का सूची बनाकर तैयार करें जो मतदाता मृत हो गया हो या फिर उसका फर्जी मतदाता बना हो उसे पुनः संबंधित सूची बनाकर तैयार कर ले। इसके साथ ही संबंधित मतदान क्षेत्र को छोड़कर दूसरी जगह जाने वाले एवं मृत मतदाताओं के नाम को मतदान सूची से हटाने की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने के साथ ही दावा आपत्ति के संबंध में भी जानकारी दिए। मौके पर कोऑर्डिनेटर ऑपरेटर अरुण कुमार शर्मा, विकास यादव, मनोहर कुमार राणा, कैलाश कुमार, नीरज कुमार, सरजू शर्मा, केदार पासवान, दामोदर यादव, सेविका ममता सिंह, रेहाना फातमा, जीनत परवीन, सुनीता देवी, अंजू देवी, सरिता रानी सहित कई बीएलओ शामिल थे।