प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स व कोर कमेटी की बैठक बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 जून से 5 सप्ताह तक चलने वाले खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसा, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय एवं गांव स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं गांव स्तर पर सहिया द्वारा माताओं, महिला मंडल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कर जागरूकता फैलाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर सरकारी गैर सरकारी विद्यालय एवं मदरसों द्वारा माइक्रो प्लान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 200 बच्चों पर एक कमेटी गठित किया जाएगा जिसमें एएनएम सहिया, सेविका तथा पोषण सखी शामिल होंगी यह खसरा और रुबेला अभियान में 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को ही टीकाकरण लगाया जाएगा। वहीं प्रखंड प्रसार प्रशिक्षण शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी शिक्षकों सेविका-सहायिका सहिया एवं पोषण सखी को भी माइक्रो प्लान के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि शत-प्रतिशत या टीकाकरण कार्यक्रम सफल हो। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ ए के झा, एमटीएस विवेकानंद शर्मा, बीपीओ अशोक उपाध्याय, अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, दीपक सान्याल, बीटीटी पिंकी कुमारी, सुलेखा कुमारी, जय प्रकाश यादव, देवेंद्र दास, विपिन बिहारी सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे ।