जीरन | प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था जीरन ने कृषक सदस्यों के डीआर खाता धारकों को किसान रुपे डेबिट कार्ड वितरण के लिए समारोह आयोजित किया। इसमें मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना में डिफाल्टर किसानों के बकाया कालातीत ऋण के निपटारे के लिए संपूर्ण ब्याज माफी योजना की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर, कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष बद्रीलाल दुदावत थे। किसानों को राज्य व केंद्र सरकार की किसानों हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। लीड बैंक के अधिकारियों ने किसानों को बताया किस तरह बैंक खाते के गोपनीय दस्तावेज आईडी पिन को रखा जाए। शिविर में 500 से भी ज्यादा किसानों को कार्ड वितरण किए गए। जीरन कोआपरेटिव सोसाइटी से 3742 तथा चीताखेड़ा सोसाइटी के 1950 किसानों को डेबिट कार्ड से लाभान्वित किया गया।