घर से लापता युवक का शव दूसरे दिन कुएं से मिला
पिपलिया जागीर में दो दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को शासकीय कुएं में मिला। कारूलाल पिता शांतिलाल मीणा (22) सोमवार को घर से बिना बताए लापता हो गया था। परिजन ने सभी जगह तलाश की लेकिन पता नहीं चला। थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। मंगलवार को गांव के पास शासकीय कुएं में युवक का शव तैरता देख लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। मौके पर मनीष राठौर व सहायक पहुंचे व लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान गुमशुदा युवक कारूलाल के रूप में हुई। परिजन को बुलाकर पंचनामा बनाया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।