पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कृषि उपज मंडी में निर्माण शुरू होते ही नेता श्रेय लेने में जुटे

कृषि उपज मंडी में निर्माण शुरू होते ही नेता श्रेय लेने में जुटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरन | चुनावी वर्ष में राजनीतिक पार्टी के नेता जनता व किसानों की सुविधा के लिए शुरू हो रहे काम का श्रेय लेने में जुट रहे हैं। बयानबाजी की जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए शुरू हुए कार्य का है। इसको लेकर भाजपा व कांग्रेस नेता इसे अपनी कामयाबी बता रहे हैं। मंडी में किसानों के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण के साथ पानी की व्यवस्था जा रही है।

इसको लेकर कांग्रेस नेता रमेश राजोरा ने कहा कि लंबे समय से मांग कर रहे थे तथा आंदोलन के बाद मंडी प्रशासन ने काम शुरू करवाया। जबकि मंडी के डायरेक्टर नवलगिर गोस्वामी ने कहा लाखों रुपए का काम है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया व वर्क ऑर्डर के बाद काम शुरू करवाया है। इसमें पानी के लिए बोरिंग भी हुआ है। कांग्रेस नेता झूठी वाहवाही लूटने में लगे हैं। मंडी के लिए 15 लाख की राशि की स्वीकृत हुई थी। इसमें पानी की टंकी, वाटर कूलर,शौचालय व अन्य सुविधा उपलब्ध करवाना है। मंडी प्रशासन ने 7 दिन में काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि राजोरा ने जब मंडी में पानी और शौचालय के ज्ञापन दिया था उसके पहले ही निर्माण शुरू हो गया था। उधर राजोरा ने कहा मंडी में किसानों की परेशानी देकर प्रदर्शन किया था। पीने का पानी व सुलभ काम्पलेक्स निर्माण की मांग की थी। मंडी प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल निर्माण शुरू करवाया। पीने के पानी के लिए दो बोरवेल हो गए हैं। जिनमें पाइप डालकर टंकियों से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के लिए मंडी प्रशासन का आभार मानते हैं।

खबरें और भी हैं...