पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली के तार में स्पार्किंग से आग, 11 बीघा में गेहूं की फसल जली

बिजली के तार में स्पार्किंग से आग, 11 बीघा में गेहूं की फसल जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतसर| 2 जीएसएम के नजदीक खेत में गुरुवार शाम चार बजे आग लगने से तीन किसानों की 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव 2 जीएसएम निवासी इंद्राज पुत्र पतराम के खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली के पोल पर लगी तार में स्पार्किंग होना बताया गया है। सौ से अधिक ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इंद्राज के खेत में पांच बीघा, कृष्णलाल पुत्र पतराम के पांच बीघा व गुरदयाल पुत्र सुरजाराम के एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने टैंकर से पानी लाकर व खेत के चारों ओर तवी चलाकर आग पर एक घंटे में काबू पाया।

खबरें और भी हैं...