पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिग्गी में गिरा गोवंश, 10 घंटे की मशक्कत से जिंदा बाहर निकाला

डिग्गी में गिरा गोवंश, 10 घंटे की मशक्कत से जिंदा बाहर निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतसर| गांव 4 एलसी में बुधवार रात गांव की डिग्गी में गोवंश गिर गया। लोगों ने 10 घंटे की मशक्कत के बाद उसे जिंदा बाहर निकाल लिया। ग्रामीण राजन शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे गोवंश पानी की डिग्गी में गिर गया। सूचना पर ग्रामीण डिग्गी पर एकत्रित हो गए। उसे बचाने व निकालने के लिए रस्से का सहारा लिया गया। प्रयास सिरे नहीं चढ़े तो जेसीबी की सहायता से डिग्गी के एक हिस्से को तोड़ा गया व पास की मिट्‌टी निकाली गई। ग्रामीणों के प्रयास से गुरुवार सुबह 7 बजे गोवंश को डिग्गी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मौके पर ही गोवंश का उपचार करवाया।

खबरें और भी हैं...