जैतसर : घर में घुस कर महिला से मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
जैतसर| महिला के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंपा देवी प|ी नत्थूराम नायक ने दर्ज रिपोर्ट दी है कि 14 मई की रात्रि को गांव 1 जीबी निवासी भगवानाराम पुत्र जसवंत ने घर में घुस गया। आरोपी ने चंपा देवी उसके बेटे व पति के साथ मारपीट की।