पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैतसर: 15 जीबी में माकपा के बूथ सम्मेलन में सिचाई पानी पर चर्चा

जैतसर: 15 जीबी में माकपा के बूथ सम्मेलन में सिचाई पानी पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतसर| गांव 15 जीबी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष राजाराम खीचड़ व सतविंदर संधू की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर 10 सदस्य कमेटी गठित करने के लिए ग्राम स्तर पर प्रभारी तय किए गए। बैठक में माकपा नेता श्योपत मेघवाल ने कहा की भाजपा व कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था व फसलें खराब हो गई हैं। तरसेम संधू ने किसानों की सिंचाई पानी समस्या और 6ए के किसानों को मालिकाना हक दिलवाने की मांग रखी। बैठक में छात्र संगठन के जिला उपाध्यक्ष गुरसेवक ग्रेवाल, गुरमीत कंडियारा, मनमीत, सुभाष गोदारा, बख्शीश सिंह, सुरेश सिहाग आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...