पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु से जुडे़ं, नशे से दूर रहें व वचन, मन, कर्म से खालसा बनें: ज्ञानी पूर्ण सिंह

गुरु से जुडे़ं, नशे से दूर रहें व वचन, मन, कर्म से खालसा बनें: ज्ञानी पूर्ण सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनूपगढ़| गुरुद्वारा सिंह सभा में दस्तार बंदी प्रतियोगिता में युवाओं और बच्चों सहित सिख समाज के लोगों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में मनप्रीत सिंह निवासी 23 ए ने प्रथम, प्रिंसपाल सिंह ने द्वितीय और अमरिंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बलविंद्र सिंह निवासी जैतसर ने प्रथम स्थान, गुरविंद्र सिंह ने द्वितीय स्थान और गुरनाम सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को दरबार साहब अमृतसर के हैड ग्रंथी ज्ञानी पूर्णसिंह और सिख संगत ने सम्मानित किया। शिविर में लुधियाना से दलजीत सिंह व घड़साना से फतेह सिंह मुकाबले के जज रहे। बाद में गुरुद्वारा में दीवान सजाए गए।

खबरें और भी हैं...