आईआईटी में स्वरोजगार व कौशल मेला लगा
झाबुआ | स्वरोजगार, रोजगार एवं कौशल (आई.टी.आई.प्रशिक्षण) के इच्छुक हितग्राहियों के पंजीयन के लिए गुरुवार को आईआईटी झाबुआ में स्वरोजगार एवं कौशल मेला लगा। मेले को विधायक शांतिलाल बिलवाल ने युवाओं को संबोधित किया। मेले में प्राचार्य आईटीआई सावित्री भिड़े, सहित जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक एवं बडी संख्या में युवा उपस्थित थे। अगला स्वरोजगार मेला 23 मई को राणापुर में लगेगा। उसके बाद शनिवार 26 मई को आईटीआई मेघनगर में लगेगा।