पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुछ ने तहकीक कर गुरुवार को रखा पहला रोजा, कुछ आज करेंगे शुरुआत

कुछ ने तहकीक कर गुरुवार को रखा पहला रोजा, कुछ आज करेंगे शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरकज मसजिद में पढ़ी तरावीह, जामा मसजिद क्षेत्र के लोग आज रखेंगे पहला रोजा

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

रमजान का चांद दिखने नहीं दिखने के बीच शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान की शुरुआत अलग-अलग दिन की। शहर की मरकज मोहम्मदी मसजिद से जुड़े लोगों ने गुरुवार को पहला रोजा, जबकि जामा मसजिद क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गुरुवार शाम चांद देखा। वे शुक्रवार को पहला रोजा रखेंगे।

दरअसल, बुधवार शाम को रमजान माह का चांद देखने के लिए समाजजनों में उत्सुकता रही। हालांकि रात तक स्थिति साफ नहीं हो पाई। रात 9 बजे मरकज और अंजुमन मसजिद से अनाउंसमेंट किया गया कि गुरुवार सुबह रोजा रखा जाएगा। इसके बाद रात में ही इन दोनों मसजिदों में तरावीह पढ़ी गई। हालांकि शहर की जामा मसजिद क्षेत्र में तस्दीक और शहादत नहीं मिल पाने के कारण ना तो तरावीह हुई और न ही रोजा रखा गया। सदर अब्दुल गफूर शेख ने बताया इस क्षेत्र के सभी समाजजन गुरुवार शाम चांद देखेंगे। बुधवार को चांद दिखा ही नहीं और न ही तहकीक हो पाई। इसलिए शुक्रवार से रोजे रखेंगे। जबकि मरकज मसजिद क्षेत्र के सदर हाजी हारून ने कहा कमेटी ने मुफ्ती साहब और समाज के वरिष्ठ मौलवी के मार्गदर्शन में सभी दूर चांद के संबंध में तहकीक की, इसके बाद ही रोजा रखने के संबंध में अनाउंसमेंट कराया। बुधवार रात तरावीह भी पढ़ी गई।

14 घंटे 48 मिनिट का रहा रोजा

मुस्लिम समाज के लोग अब पूरे एक माह तक रोजे रखकर इबादत करेंगे। गुरुवार को रोजा 14 घंटे 48 मिनिट का रहा। समाजजनों ने सुबह 4.22 बजे सेहरी की। इसके बाद शाम को 7.10 बजे इफ्तार किया। रमजान शुरू होने के साथ ही शहर की मसजिदों में रोजाना सामूहिक इफ्तार भी होगा।

खबरें और भी हैं...