पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज बदलने पर शुल्क वापस नहीं करने के नियम को बदला जाए

कॉलेज बदलने पर शुल्क वापस नहीं करने के नियम को बदला जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज बदलने पर शुल्क वापस नहीं करने के नियम को बदला जाए

झाबुआ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर पीजी कॉलेज में प्रदर्शन कर प्रभारी प्राचार्य एस जैन को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के रिक्त पद भरे जाने की मांग की गई, ताकि परीक्षा के रिजल्ट समय पर आ सके और परिणाम बेहतर हो। मांग की गई कि एक बार प्रवेश होने के बाद शुल्क वापस नहीं करने के नियम को बदला जाए। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से जब छात्र को अन्य महाविद्यालय में प्रवेश मिल जाता है तो उसे शुल्क वापस नहीं किया जा रहा है, जो गलत है। इसके अलावा कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की िनयुक्ति करने, स्थायी खेल निदेशकों की नियुक्ति करने की भी मांग की। मांगें पूरी नहीं करने पर जवाबदारी शासन की होगी। इस मौके पर जिला संयोजक मानसिंह बारिया, जिला सह संयोजक यश पंवार, कलसिंह भूरिया, सिमरन पालीवाल, योगेश बामन, पूजा सिंगाड़, सचिन सेन, नम्रता राठौड़ आदि उपस्थित थे।

गाइडलाइन के प्रस्ताव पर दे सकते हैं 21 मई तक सुझाव

झाबुआ| संपत्ति की गाइडलाइन निर्धारण के लिए गठित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टर आशीष सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। उप जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा प्रेषित प्रस्तावों को अध्ययन एवं विचार विमर्श के बाद उचित मानते हुए स्वीकार किया गया। इन प्रस्तावों पर आमजन अपना सुझाव देना चाहते हैं तो उप पंजीयक कार्यालयों, जिला पंजीयक कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर अनवलोकन कर 21 मई दे सकते हैं।

टीएल मीटिंग अब सोमवार को

झाबुआ| जिले में कलेक्टर द्वारा ली जाने वाली टीएल बैठक अब सोमवार को होगी। आगामी टीएल बैठक 21 मई सोमवार सुबह 10.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी। बैठक में समयावधि पत्र, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदन पत्र, निर्वाचन कार्य आदि की समीक्षा की जाएगी। विभागों प्रमुखों को जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है। राजस्व अधिकारियों की बैठक प्रत्येक सोमवार को अपरान्ह 4.30 बजे से होगी।

बीएलओ 20 जून तक करेंगे सर्वे

झाबुआ| फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 20 जून तक किया जाना है। इसके लिए संबंधित बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। बीएलओ द्वारा कार्य का निरीक्षण करने एवं मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कार्य सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सक्सेना ने नियुक्त झोनल अधिकारी को आदेशित किया है। नियत अवधि में डोर-टू-डोर कार्यक्रम संपन्न नहीं करने वाले बीएलओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक कल

झाबुआ| जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 19 मई को सांसद कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति में स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे रखी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने जिले के समस्त ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षों को बैठक में शामिल होने को कहा है। मेहता ने कहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान सूची पर पुनरावलोकन, संशोधन तथा समायोजन का कार्य किया जाना है। जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से जो बीएलए नियुक्त किया जाना है। इनको संगठन की ओर से दायित्व भी दिया जाना है।

रसायनशास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 22 को

थांदला | बीएससी चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के नियमित, नियमित एटीकेटी एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की रसायनशास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 22 मई को प्रातः 10 बजे शासकीय महाविद्यालय थांदला में होगी। शासकीय महाविद्यालय थांदला के विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र डॉ. बीएस गुप्ता ने बताया सभी विद्यार्थी अनिवार्यतः उपरोक्त समयानुसार प्रायोगिक रिकार्ड लेकर उपस्थित हों।

खबरें और भी हैं...