पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोतड़ में 70 महिलाओं को दिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन, अब धुएं से मिलेगी मुक्ति

दोतड़ में 70 महिलाओं को दिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन, अब धुएं से मिलेगी मुक्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश की गरीब महिलाओं को परंपरागत लकड़ी के कंडों से जलने वाले चूल्हों से निजात दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की है। इसके तहत सभी को निशुल्क रसोई गैस के सिलेंडर व चूल्हे मय कनेक्शन के दिए जा रहे हैं।

यह बात विधायक शांतिलाल बिलवाल ने गुरुवार को ग्राम दोतड़ में आयोजित कार्यक्रम में कही। यहां ग्राम गवसर, भूत बयड़ा, थुवादरा, गलती, धामनीनाना, टांडी, डाबतलाई की करीब 70 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। विधायक ने कहा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार ने हर वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू कर विकास के नए आयाम खोले हैं। उज्ज्वला योजना में जिले की हजारों महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाने के कारण वे सहजता से अपना काम कर पा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने कहा उज्ज्वला योजना से माताओं व बहनों को धुएं व लकड़ी के जलने से होने वाली बीमारियों जैसे खांसी, अस्थमा से छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर मथियास भूरिया, सवेसिंह, जनपद अध्यक्ष माना बाई अजनार सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

महिलाओं को गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा भी वितरित किया गया।

खबरें और भी हैं...