पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वश्रेष्ठ बचतकर्ता और वापसीकर्ता का बैंक ने शील्ड देकर किया सम्मान

सर्वश्रेष्ठ बचतकर्ता और वापसीकर्ता का बैंक ने शील्ड देकर किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वश्रेष्ठ बचतकर्ता और वापसीकर्ता का बैंक ने शील्ड देकर किया सम्मान

उदयगढ़ | नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक ने ग्राहक मिलन समारोह मनाया। शाखा प्रबंधक गौरव राठी ने बताया कि बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आरआर खोड़े एवं आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक विजय सोनी थे। कार्यक्रम में बैंक के सर्वश्रेष्ठ बचतकर्ता, ऋण वापसीकर्ता, श्रेष्ठ संगठन के रूप में आजीविका मिशन के एकता संकुल संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान शील्ड देकर ने किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारी बाबूलाल मीणा, नीलेश, नीना राठौर, गनबाई, फूलकीबाई, अनिताबाई, महेश राठौर सहित नागरिक मौजूद थे। इसी प्रकार बरझर में भी बैंक के नियमित श्रेष्ठ ग्राहकों का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रबंधक जीएस खैहान, डीएस मीना, लक्ष्मणसिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...