झाबुआ | सौभाग्य योजना के तहत दिए जा रहे कनेक्शन के मामले में झाबुआ जिला 16वें नंबर पर है। जिले में 25 सितंबर 2017 से काम शुरू हुआ था। अब तक 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि अब तक सोलर पैनल से किसी को भी नहीं जोड़ा जा सका है। योजना के नोडल अधिकारी उमाशंकर पाटीदार ने बताया योजना के तहत मिले लक्ष्य को जून में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
49,885
कनेक्शन का मिला था लक्ष्य
42,300
कनेक्शन ग्रामीणों को दिए गए हैं अभी तक
7,585
कनेक्शन अभी देना बाकी है