जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए 10 दिवसीय विधिक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एके तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार को जेल में महिला बंदियों को एडवोकेट व योग गुरु रुक्मिणी वर्मा तथा सहायक दीप्ति भट्ट ने ‘करो योग रहो निरोग’ का नारा देते हुए प्राणायाम एवं आसान का प्रशिक्षण दिया। वर्मा ने भस्त्रिका , कपालभाति, अनुलोम, विलोम की जानकारी दी। उन्होंने कहा इन योगासन की वजह से स्वास्थ्य संबंधी रोग जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल ठीक होता है। कपालभाति से मन को शांति प्राप्त होती है। आसन में वृक्षासन, भुजंगासन, सर्पासन, कंधरासन, धनुरासन, मकरासन एवं कटिचक्रासन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा प्रातः काल उठकर बिना कुल्ला किए पानी पीने से कब्ज दूर होगी। 15 मिनट प्रतिदिन ताली बजाने से शुगर कंट्रोल होगी। वज्रासन में बैठने से भोजन जल्दी हजम होगा। अंत में महिलाओं द्वारा ऐ मालिक तेरे बंदे हम गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद पश्चात शिविर का समापन हुआ।
योग शिविर
10 दिवसीय विधिक सेवा अभियान के तहत जिला जेल में हुआ आयोजन
जिला जेल परिसर में शिविर के दौरान महिला बंदियों को योग के विभिन्न आसान कराए गए।