पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसी जागरूक नहीं हुए तो सेवा के लक्ष्य से भटक जाएंगे : भूरिया

कांग्रेसी जागरूक नहीं हुए तो सेवा के लक्ष्य से भटक जाएंगे : भूरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस की बैठक में सांसद ने आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए किया सचेत

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अस्तित्व एवं व्यक्तित्व से भरा होगा। जिसमें न केवल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के कार्यों का मूल्यांकन होगा बल्कि इसके साथ उनकी प्रतिभा का भी सम्मान होगा। भाजपा धन-बल व छलकपट की राजनीति को अपना हथियार बनाकर सत्ता में काबिज होने के लिए षड्यंत्रों का जाल बुनेगी। ऐसे में कांग्रेसी यदि जागरूक नहीं हुए तो जनसेवा के लक्ष्य से भटक जाएंगे।

यह बात सांसद कांतिलाल भूरिया ने शनिवार को जिला कांग्रेस द्वारा आयाेजित जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में कही। उन्होंने कहा लोकसभा के उपचुनाव में जिस तरह से कांग्रेसजनों ने एकजुटता का परिचय देकर कांग्रेस को जीत दिलाई थी। इसी दायित्व को हमें पुन: संकल्पक शक्ति के साथ विधानसभा के चुनाव में भी दोहराना है। भूरिया ने कहा मतदाता सूचियों में आए दिन गड़बड़ियां देखी गई हैं और इन त्रुटियों के चलते निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाहियों को प्रमाणित मानते हुए कई अधिकारियों को हिदायत देने के साथ निलंबित भी किया है। जिले के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र से बीएलए की सूची तत्काल तैयार कर जिला कांग्रेस को प्रेषित करें। उक्त सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा होगी और उक्त बीएलए विधानसभा के निर्वाचन होने तक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो बीएलए संगठन के प्रति निष्ठावान होने के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगा वे ही इस कार्य को संपादित करें।

ब्लॉक अध्यक्षोंं ने बताई समस्याएं

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉक की संगठन की गतिविधियों एवं उसमें आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ. विक्रांत भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्‍यक्ष नरेंद्रपालसिंह सलुनिया पेटलावद, अग्निनारायण सिंह सारंगी, संदीप जैन मेघनगर, कैलाश डामोर राणापुर, हेमचंद डामोर झाबुआ, शंकर सिंह भूरिया कल्याणपुरा, भूरसिंह सिंगार खवासा, गेंदाल डामोर थांदला, फतेसिंह भाबोर रामा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...