पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘स्कूल के रास्ते में पड़ते हैं दो नाले, बच्चे नहीं जा पाते स्कूल’

‘स्कूल के रास्ते में पड़ते हैं दो नाले, बच्चे नहीं जा पाते स्कूल’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अंत्योदय समिति उपाध्यक्ष भावसार को को पीलिया खदान में ग्रामीणों ने बताई समस्या

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अंत्योदय समिति के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने झाबुआ विकासखंड के ग्राम पंचायत पीलिया खदान का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने बताया कि कंट्रोल की खाद्य दुकानों से पूर्ण खाद्य सामग्री वितरित नहीं की जा रही है। महिलाओं ने बताया कि पेयजल समस्या पीलिया खदान मे बनी हुई है। उसका भी निदान होना चाहिए।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ग्राम में विकलांग महिलाओं को शासन से जो सुविधा मिलनी चाहिए। वह भी प्राप्त नहीं हो रही है। कुछ विधवा महिलाओं ने कहा हमें विधवा पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उसका लाभ हमें तुरंत आपके माध्यम से दिलाने का कष्ट करें। विकलांग महिलाओं को साइकल प्रशासन से दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया पीलिया खदान में जो स्कूल है, वह 3 किलोमीटर दूर है। हमारे गांव के बच्चे बरसात में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं क्योंकि उक्त रास्ते पर दो नाले पड़ते हैं। बच्चे उतरकर नहीं जा सकते इसलिए वे वर्षाकाल मे शिक्षा से वंचित हो जाते हैं।

ग्रामीणजनों का कहना था कि तत्संबंध में जनसुनवाई में भी आवेदन दे दिया है लेकिन प्रशासन उस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। समिति के उपाध्यक्ष भावसार ने कहा आपकी समस्याओं का निदान कराने के लिए अपना प्रतिवेदन अंत्योदय समिति के अध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग एवं अंत्योदय समिति के सचिव व जिला कलेक्टर आशीष सक्सेना को शीघ्र भेजेंगे। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत हमें चेक प्राप्त हुए थे लेकिन तत्कालीन सुपरवाइजर शर्मा चेक वापस हमसे ले गई व आज तक हमारे खाते मे डली की नहीं इसकी जानकारी सुपरवाइजर ने हमें नहीं दी है। इस अवसर पर जिला अंत्योदय समिति के उपाध्यक्ष के साथ भ्रमण पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री मयूरी चौहान, लीला ब्रजवासी, माया और ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...