पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 घंटे तक बंद रहा बीएसएनल नेटवर्क, उपभोक्ता नहीं कर पाए किसी से संपर्क

6 घंटे तक बंद रहा बीएसएनल नेटवर्क, उपभोक्ता नहीं कर पाए किसी से संपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑनलाइन व इंटरनेट संंबंधित काम हुए बाधित

भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर

जिले में सप्ताहांत के दौरान अक्सर बीएसएनएल की सेवाएं लड़खड़ाने लगती है। इस शनिवार को भी कुछ ऐसे ही हालत बने। दोपहर करीब 12 बजे से बंद हुई बीएसएनएल सेवाएं शाम तक भी सुचारु रुप से शुरू नहीं हो पाई थी। इस दौरान मोबाइल में बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह से बंद था और एक भी सिग्नल नहीं दिखाई दे रहा था। जिसके चलते लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पाए। ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद रहने से लोगों को ऑनलाइन काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक लोग इंटरनेट की सुविधा से कटे रहे। शहर के कई घरों में लैंडलाइन कनेक्शन भी बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। कई उपभोक्ताओं ने दूसरी कंपनियों की सिम से आवश्यक काम निपटाएं। इस संबंध में बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि झाबुआ राणापुर, उदयगढ़ राणापुर और इंदौर आलीराजपुर रुट पर केबल कट गई। जिसके कारण नेटवर्क में परेशानी आई।

जिले में अक्सर बीएसएनएल की सेवाएं अचानक ठप हो जाने से मोबाइल फोन नहीं लगने से उपभोक्ताओं को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। कभी सिग्नल नहीं मिलता हैं तो कभी मोबाइल पर संपर्क करने पर कवरेज क्षेत्र के बाहर बताता हैं। कनेक्शन एरर व नेटवर्क व्यस्त रहने से एक बार में कॉल नहीं लगता हैं।

लैंडलाइन फोन भी अक्सर खराब रहते हैं। ब्राॅडबैंड सुचारू नहीं चलने से न तो जानकारी भेज पाते हैं न ही देख पाते हैं। जब भी बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क किया जाता हैं तो अधिकारी वर्ग की तरफ से केबल कटने की बात कहकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती हैं। सेवाएं बंद रहने से व्यवसाय, बैंकिंग कार्य, शासकीय कार्य एवं सायबर कैफे में छात्रों संबंधी कार्य पूरी तरह से प्रभावित होकर ठप हो जाते हैं। उपभोक्ताओं कृष्णकांत बेड़िया, दीपक दीक्षित, राजेश वाघेला, आदि ने मांग की कि उपभोक्ताओं की समस्याएं शीघ्र दूर की जाए।

केबल कटने से बनी ऐसी स्थिति

झाबुआ राणापुर, उदयगढ़ राणापुर और आलीराजपुर इंदौर रुट पर निजी कंपनी द्वारा केबल काट दिए जाने से बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हो गया। जिसे दुरुस्त करने के लिए लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया। - सुनील यादव, जेटीओ बीएसएनएल आलीराजपुर

खबरें और भी हैं...