स्थानीय जैन स्थानक में दो दिवसीय धर्म ज्ञान संस्कार शिविर की शुरुआत
करवड़ | स्थानीय जैन स्थानक में दो दिवसीय धर्म ज्ञान संस्कार शिविर की शुरुआत शनिवार को हुई। दो दिनों तक बच्चों को धर्म और संस्कार के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविर का शुभारंभ झाबुआ से अभा राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय सह शिक्षामंत्री संजय मेहता, पारा के प्रकाश तलेसरा व सारंगी से प्रकाश तलेसरा आए थे। उन्होंने बच्चों को संस्कार के बारे में बताया। साथ ही जीवन जीने की कला भी सिखाई। दो दिनों तक बच्चों को धर्म और संस्कार के बारे में जानकारी दी जाएगी।