जिले में साढ़े 3 लाख श्रमिकों का पंजीयन
जिले में साढ़े 3 लाख श्रमिकों का पंजीयन
झाबुआ | असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए 1 अप्रैल से चल रहे अभियान के तहत अब तक जिले में 3 लाख 58 हजार 308 श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है। जनपद पंचायत पेटलावद में 74 हजार 512, झाबुआ में 66 हजार 962, थांदला में 64 हजार 360, मेघनगर में 54 हजार 544, रामा में 50 हजार 514 और राणापुर में 36 हजार 923 श्रमिकों का पंजीयन हुआ है। इसी तरह नगरीय निकाय पेटलावद में 2 हजार 548, झाबुआ में 2 हजार 719, थांदला में 1 हजार 341, मेघनगर में 1 हजार 640 और राणापुर में 2 हजार 245 श्रमिकों का पंजीयन किया गया।
सिरोठिया को रामा विखं के बीईओ का प्रभार
झाबुआ | कलेक्टर आशीष सक्सेना ने रामा विकासखंड के वरिष्ठतम प्राचार्य शंकरदयाल सिरोठिया को रामा विकासखंड का बीईओ नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि बीईओ एचपी श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। उनकी नियुक्ति पर मप्र शिक्षक संघ के हर्ष जताया।