केवि गेल के कर्मचारियों ने किया श्रमदान
केवि गेल के कर्मचारियों ने किया श्रमदान
झाबुआ | उभरते पर्यटनस्थल हाथीपावा की पहाड़ी पर केंद्रीय विद्यालय गेल के कर्मचारी श्रमदान करने पहुंचे। उनका नेतृत्व प्राचार्य जेपी बोहरा ने किया। सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए और पौधों के आसपास की खरपतवार हटाने के साथ उनमें पानी डाला। विद्यालय के स्टॉफ सेक्रेटरी राजेश राउत ने बताया झाबुआ एसपी महेशचंद जैन के प्रयासों से ही इस बंजर जमीन पर जंगल खड़ा हो रहा है। प्राचार्य बोहरे ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।